देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ ने अध्यक्ष के अधिकतम चार कार्यकाल सीमित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अपने अध्यक्ष के कार्यकाल को अधिकतम चार बार के लिए सीमित कर दिया है और साथ ही अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में अपनी परिषद में ‘भौगोलिक और लैंगिक प्रतिनिधित्व’ को लागू करने को भी स्वीकृति दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अपने अध्यक्ष के कार्यकाल को अधिकतम चार बार के लिए सीमित कर दिया है और साथ ही अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में अपनी परिषद में ‘भौगोलिक और लैंगिक प्रतिनिधित्व’ को लागू करने को भी स्वीकृति दी।

शनिवार को हुई आनलाइन एजीएम के दौरान बीडब्ल्यूएफ सदस्यों ने संविधान में बदलाव को स्वीकृति दी जिससे परिषद में प्रत्येक लिंग को कम से कम 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व और प्रत्येक महाद्वीपीय क्षेत्र से एक प्रतिनिधि चुना जाना सुनिश्चित हुआ।

यह भी पढ़े | लखनऊ: मवेशी कारोबार पर भी कोरोना की मार, बकरीद के लिए सरकार से दिशानिर्देश जारी करने की मांग.

यह फैसले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के हाल के राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) को दिए निर्देशों के अनुसार है जिसमें 2020 तक फैसले लेने की प्रक्रिया में लैंगिक समानता बनाने को कहा गया है।

बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष पाउल एरिक होयेर ने कहा, ‘‘मैं सदस्यों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने संविधान में बदलाव के ऐतिहासिक फैसले को स्वीकृति दी जिससे कि बीडब्ल्यूएफ परिषद में लैंगिक समानता सुनिश्चित हो सके। आज हुई आनलाइन एजीएम में संचालन संबंधी जरूरतों को पूरा करने की स्वीकृति दी गई जिससे कि हर साल 31 जुलाई से पहले एजीएम का आयोजन कर सकें।’’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- कोरोना से मौत हो, चीनी घुसपैठ या GDP, बीजेपी ने झूठ को संस्थागत कर दिया.

होयेर ने साथ ही बताया कि ग्रीष्मकालीन ओलंपिक अंतरराष्ट्रीय महासंघों की संचालन समीक्षा में बीडब्ल्यूएफ तीसरे स्थान पर रहा।

कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय टेनिस फिलहाल निलंबित है।

बीडब्ल्यूएफ ने बाकी बचे अंतरराष्ट्रीय सत्र को बचाने के लिए मई में संशोधित कार्यक्रम जारी किया था।

हालांकि वैश्विक स्वास्थ्य संकट में नरमी का संकेत नहीं मिला है जिससे संशोधित कार्यक्रम में से भी कई प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड