जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजारों में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई।
मुंबई, 21 अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134 अंक चढ़कर 59,766.37 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 36.4 अंक बढ़कर 17,660.85 पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त हुई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, विप्रो, इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट हुई।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 64.55 अंक या 0.11 प्रतिशत चढ़कर 59,632.35 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 5.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,624.45 पर बंद हुआ।
इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 81.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,169.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

