देश की खबरें | बच्ची से बलात्कार और हत्या का आरोपी कसाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के यमुना खादर वन क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण व बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले में सोमवार को 36 वर्षीय एक कसाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त मध्य दिल्ली के यमुना खादर वन क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण व बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले में सोमवार को 36 वर्षीय एक कसाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने लड़की का गला काट दिया और उसका चेहरा क्षत-विक्षत कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान उर्फ बादशाह का जन्म बिहार में हुआ था और वह 20 साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली आया था और वह तुर्कमान गेट इलाके में कसाई का काम करता था।

अधिकारियों ने कहा कि कथित तौर पर नशे का आदी रिजवान यमुना खादर में नशा करने जाया करता था।

उन्होंने कहा कि चार-पांच अगस्त की रात दरियागंज के एक निवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ घर पर सो रहा था, लेकिन जब सुबह करीब चार बजे वह उठा तो देखा कि उसकी एक बेटी घर से गायब है।

पुलिस के अनुसार, पड़ोस में उसकी तलाश करने व उसके न मिलने पर उसने शिकायत दर्ज कराई और भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

अठारह अगस्त को यमुना खादर क्षेत्र में लापता बच्ची का शव मिला, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि मामले की जांच के लिए 50 पुलिसकर्मियों की एक टीम का गठन किया गया था और अपराधी को खोजने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि यमुना खादर इलाके और उसके आसपास रहने वाले करीब 200 लोगों से अपराधी के बारे में सुराग हासिल करने के लिए पूछताछ की गई।

चौहान ने कहा, "गुप्त सूचना मिली कि कसाई का काम करने वाला रिजवान उर्फ बादशाह अकसर झुग्गी के पास आता था और उसने टॉफी व अन्य सामान देकर बच्ची से दोस्ती कर ली थी। यह भी पता चला कि घटना के दिन, रिजवान यमुना खादर आया था … रिजवान की तलाश की गई और उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।"

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि रिजवान ने खुलासा किया कि यमुना खादर इलाके में जाने के दौरान, उसकी बच्ची की मां के साथ घनिष्ठता हो गई थी और उसकी बच्ची से भी अच्छी जान-पहचान थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह भी कहा कि बच्ची ने उसे अपनी मां के साथ अंतरंग स्थिति में देख लिया था और इसलिए, उसने उसे जान से मारने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान