देश की खबरें | उप्र में गोशाला की आड़ में चल रही शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़, करोड़ो रु की मदिरा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हथिगंवा क्षेत्र में गोशाला की आड़ में शराब बनाने की कथित अवैध फैक्ट्री का भाड़ाफोड़ किया है और करोड़ों रुपये की शराब तथा मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

प्रतापगढ़, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हथिगंवा क्षेत्र में गोशाला की आड़ में शराब बनाने की कथित अवैध फैक्ट्री का भाड़ाफोड़ किया है और करोड़ों रुपये की शराब तथा मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा पर्सीपुर झाझामऊ में की गई संयुक्त कार्यवाही में गौशाला की आड़ में चल रही शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान गौशाला में भूसे और पुआल में छुपा कर रखी गई अवैध रूप से बनाई सैकड़ो पेटी शराब बरामद की गई।

प्रकाश ने बताया कि गौशाला में खोदाई के दौरान भी भारी मात्रा में शराब तथा मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बरामद शराब की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जाती है।

प्रकाश ने बताया कि गौशाला तथा अन्य संभावित ठिकानों पर व्यापक पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से खोदाई का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि गौशाला की आड़ में संचालित की जा रही यह फैक्ट्री शराब माफिया गुड्डू सिंह की है जिसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अनेक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 45 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और उनकी तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

तोमर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बनाई गई शराब की बरामदगी के अभियान के तहत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री और एक दुकान पर छापा मारकर लगभग 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान