एजेंसी न्यूज

पटरी पर लौटा पटाखों का कारोबार, इस साल छह हज़ार करोड़ रुपये की बिक्री

राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर पूरे देश में दीपावली पर खुदरा पटाखों की करीब छह हज़ार करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जिसके बाद पटाखा उद्योग ने राहत की सांस ली है.

पटरी पर लौटा पटाखों का कारोबार, इस साल छह हज़ार करोड़ रुपये की बिक्री
Firecrackers (Photo: PTI)

शिवकाशी (तमिलनाडु), 30 अक्टूबर : राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर पूरे देश में दीपावली पर खुदरा पटाखों की करीब छह हज़ार करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जिसके बाद पटाखा उद्योग ने राहत की सांस ली है. कारोबारियों को इस बात की खुशी है कि उनकी दुकान में इस साल बिक्री का माल नहीं बचा है. उद्योग के एक नेता ने कहा, पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस साल बिक्री अधिक हुई है, लेकिन मूल्य के संदर्भ में देखा जाए तो 2022 का कारोबार कमोबेश 2016 और 2019 के बीच के व्यावसायिक रुझानों के समान रहा है.

‘तमिलनाडु फायरवर्क्स एंड अमोर्सेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन’ (टीएएनएफएएमए) के अध्यक्ष, गणेशन पंजुराजन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद, कच्चे माल की कीमत 50 प्रतिशत तक बढ़ गई और आज तक इसमें गिरावट नहीं आई है. यह भी पढ़ें : BJP नेता को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश के लिए यूपी पुलिस के कांस्टेबल निलंबित

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से, इसके परिणामस्वरूप उत्पाद की कीमतों में 30 से 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्तमान छह हज़ार करोड़ रुपये का खुदरा कारोबार केवल एक मूल आंकड़ा है, यह मूल्य वृद्धि जैसे पहलुओं को दर्शाता है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).