जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव के बाद करोबार सपाट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के लिवाल रहने से मंगलवार को घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी, लेकिन उतार-चढ़ाव के बाद करोबार सपाट रहा।
मुंबई, 28 नवंबर विदेशी कोषों के लिवाल रहने से मंगलवार को घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी, लेकिन उतार-चढ़ाव के बाद करोबार सपाट रहा।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 128.76 अंक चढ़कर 66,098.80 पर पहुंच गया। निफ्टी 53.35 अंक चढ़कर 19,848.05 पर रहा।
हालाकि, बाद में दोनों सूचकांकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और मामूली के साथ कारोबार हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, विप्रो, टाटा मोटर्स, टाइटन, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर फायदे में रहे।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,625.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

