जरुरी जानकारी | दिल्ली में एच-सीएनजी से दौड़ेंगी बसें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में पहली बार राजधानी दिल्ली में हाइड्रोजन-सीएनजी (एच-सीएनजी) से चलती हुई बसें दिखेंगी। इन बसों से किसी कम क्षमता वाले बीएस-6 इंजन जितना ही उत्सर्जन होगा।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर देश में पहली बार राजधानी दिल्ली में हाइड्रोजन-सीएनजी (एच-सीएनजी) से चलती हुई बसें दिखेंगी। इन बसों से किसी कम क्षमता वाले बीएस-6 इंजन जितना ही उत्सर्जन होगा।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ऐसी 50 बसों का परीक्षण आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए फिर शुरू होगा आवेदन, 2557 खाली पदों पर भर्ती के लिए Application Link जल्द होगा एक्टिव- पढ़िए ऑफिसियल नोटिफिकेशन.

इस बारे में प्रधान ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शोध-विकास केंद्र ने एच-सीएनजी प्रसंस्करण करने की एक सुगठित प्रौद्योगिकी विकसित की है। कंपनी के पास प्राकृतिक गैस से सीधे एच-सीएनजी निकालने की इस प्रक्रिया का पेटेंट है।

प्रधान ने कहा कि कम उत्सर्जन करने के साथ ही एच-सीएनजी बेहतर माइलेज भी देती है।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

इंडियन ऑयल के बयान के मुताबिक एच-सीएनजी में संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) में 18 प्रतिशत हाइड्रोजन को मिलाया जाता है। इस तरह यह 70 प्रतिशत कम कार्बन मोनो ऑक्साइड उत्सर्जन करता है। वहीं बीएस-4 मानक वाले भारी वाहन सीएनजी इंजनों के मुकाबले 25 प्रतिशत कम उत्सर्जन करता है।

इसके अलावा यह ईंधन से मिलने वाले माइलेज को चार से पांच प्रतिशत भी बढ़ाता है।

प्रधान ने कहा कि एच-सीएनजी से राजधानी में 50 बीएस-4 सीएनजी बसों को चलाया जाएगा। स्वच्छ और भरोसेमंद ईंधन की आपूर्ति करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि देश को गैस-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए चार लाख करोड़ रुपये तक का निवेश किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी