देश की खबरें | पंजाब में बस कर्मचारियों की हड़ताल, यात्री परेशान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सरकारी परिवहन उपक्रम के संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को हड़ताल पर चले गए। इस वजह से राज्य के लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
लधुनिया/अमृतसर, 17 दिसंबर पंजाब में सरकारी परिवहन उपक्रम के संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को हड़ताल पर चले गए। इस वजह से राज्य के लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि हड़ताल की वजह से सरकारी उपक्रम ‘पनबस’ की 2,000 से ज्यादा बसें सड़कों से नदारद हैं। हड़ताल ने लुधियाना, मोगा, अमृतसर और फिरोजपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में यात्रियों को प्रभावित किया।
कुछ मुसाफिरों ने कहा कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी बसों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।
कर्मचारी, चालकों के 28 पदों को ‘आउससोर्स’ करने का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि ‘आउटसोर्स’ के जरिये भर्ती को रद्द किया जाए और विभाग भर्ती के लिए बेहतर नीति तैयार करे।
लुधियाना में कर्मचारी संघ के एक नेता ने कहा कि हड़ताल पर अगला फैसला सोमवार को चंडीगढ़ में सरकार के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।
अमृतसर में प्रदर्शनकारी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष जोध सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक बसें सड़कों से नदारद रहेंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में पांच फीसदी बढ़ोतरी की मांग भी शामिल है, जिसका भरोसा दिलाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

