देश की खबरें | दिल्ली में जलभराव के कारण अंडरपास में फंसी बस, 40 यात्री बचाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने शनिवार को भारी बारिश के बाद यहां एक अंडरपास में जलभराव हो जाने से उसमें फंस गई एक निजी बस की 40 सवारियों को बचाया।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली अग्निशमन सेवा ने शनिवार को भारी बारिश के बाद यहां एक अंडरपास में जलभराव हो जाने से उसमें फंस गई एक निजी बस की 40 सवारियों को बचाया।

अधिकारियों ने बताया कि बस मथुरा जा रही थी लेकिन पालम फ्लाईओवर के अंडर पास में फंस गई। बस में सवार सवारियों में महिलाएं एवं बच्चे भी थे।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन सेवा को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मदद के लिए कॉल आई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “ सवारियों से भरी एक बस जलभराव के कारण पालम फ्लाईओवर के अंडरपास में फंस गई। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सभी सवारियों को बचा लिया गया और वे सुरक्षित हैं।”

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिसके बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निकाय एजेंसियों के मुताबिक, मोती बाग, आरके पुरम, मधु विहार, हरि नगर, रोहतक रोड, बदरपुर, सोम विहार, आईपी स्टेशन के पास रिंग रोड, विकास मार्ग, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, मुनिरका, राजपुर खुर्द, नांगलोई और किराड़ी समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ।

लोगों ने सड़कों व गलियों में जलभराव की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को ट्विटर के माध्यम से उन इलाकों के बारे में जानकारी दी, जहां जलभराव हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\