एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चीन में बस ने छात्रों को मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत, 13 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के शांदोंग प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल के गेट पर मौजूद छात्रों की भीड़ को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसके कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | चीन में बस ने छात्रों को मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत, 13 घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, तीन सितंबर चीन के शांदोंग प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल के गेट पर मौजूद छात्रों की भीड़ को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसके कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक छात्रों को ले जाने के लिए किराये पर ली गई एक बस ने नियंत्रण खो दिया और सुबह करीब 7.30 बजे ताइआन शहर में पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि 13 घायलों में से कम से कम एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना दुर्घटना है या बच्चों पर जानबूझकर किया गया हमला है।

चीन में किंडरगार्टन स्कूलों पर ‘असंतुष्ट तत्वों’ द्वारा हमले आम बात है।

जून में एक व्यक्ति ने जियांग्सू प्रांत में एक स्कूल बस स्टॉप पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।

इस साल मार्च में शांदोंग प्रांत के देझोऊ शहर में एक व्यक्ति ने स्थानीय जूनियर स्कूल के बाहर लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दो पैदल यात्रियों की मौत हो गई थी और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).