एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नैनीताल के कालाढूंगी में बस खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह यात्रियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। बस में हरियाणा से आए पर्यटक सवार थे।

देश की खबरें | नैनीताल के कालाढूंगी में बस खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

देहरादून, आठ अक्टूबर उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह यात्रियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। बस में हरियाणा से आए पर्यटक सवार थे।

नैनीताल जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद लौट रहे थे, तभी कालाढूंगी के नालनी क्षेत्र में उनकी बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी ।

उसने बताया कि रात करीब आठ बजे हुए हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय बस में 33 यात्री सवार थे ।

पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के दल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया ।

पुलिस ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और हताहतों की शिनाख्त की जा रही है ।

पर्यटक हिसार से नैनीताल घूमने आए थे ।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).