देश की खबरें | उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देहरादून, चार नवंबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है।
पांडे ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बस जब 200 मीटर गहरी खाइ्र में गिरी तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अल्मोड़ा जिले के मरचूला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’
धामी ने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घायलों को निकालने और उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को विमान से पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

