देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरी, सात सुरक्षाकर्मियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छह जवानों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हो गए। सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 16 अगस्त जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छह जवानों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हो गए। सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई।
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के दो कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। छह घायल सुरक्षा कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर ले जाया जा रहा है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन कर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे, जो 11 अगस्त को समाप्त हो चुकी है।
दिल्ली में आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ''39 कर्मियों को ले जा रही एक बस कथित रूप से ब्रेक खराब हो जाने के कारण सड़क के किनारे नदी में गिर गई। जवान चंदनवाडी़ से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।''
अधिकारी ने बताया कि हताहतों को ले जाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

