एजेंसी न्यूज

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, दर्जनों घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार को, यमुना एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस ट्रक से जा टकराई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और करीब तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, दर्जनों घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 18 मई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में मंगलवार को, यमुना एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस ट्रक से जा टकराई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और करीब तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से छह की हालत नाजुक बताई गई है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, “यह हादसा मंगलवार की रात नौहझील थाना क्षेत्र में बाजना कट के निकट करीब पौने ग्यारह बजे हुआ, जब दिल्ली के शाहदरा इलाके से आ रही एक बस, आगे चल रहे गिट्टी-बजरी के एक ट्रक से जा टकराई.

बस में श्रद्धालु सवार थे जो गोवर्धन के गिरिराज महाराज के दर्शन कर लौट रहे थे.” पुलिस ने बताया कि भीषण धमाके के साथ बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि बस में आगे बैठे श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आई. उन्होंने कहा कि तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. बस खचाखच भरी थी. पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को खड़गपुर में हथियारों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

घायलों को पहले नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से करीब दो दर्जन घायलों को नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल तथा छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मानक चंद्र (55) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी राम नगर, शाहदरा, दिल्ली, सुभाष चंद्र शर्मा (60) पुत्र जय भगवान निवासी मान सरोवर पार्क, शाहदरा, दिल्ली एवं हरपाल सिंह पुत्र सोरन सिंह निवासी गुबरारी, जिला हाथरस के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).