देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में दिल्ली विवि की छात्राओं को ले जा रही बस पलटी, एक की मौत, 40 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के एक समूह को मनाली की यात्रा पर ले जा रही एक निजी बस शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली रोड पर पलट गई, जिससे एक युवती की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), तीन मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के एक समूह को मनाली की यात्रा पर ले जा रही एक निजी बस शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली रोड पर पलट गई, जिससे एक युवती की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बिलासपुर के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि हादसे के दौरान बस में 44 लोग सवार थे, जिनमें कमला नेहरू कॉलेज की 35 छात्राएं और छह समन्वयक शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर की रहने वाली एक छात्रा की कुचलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य को फ्रैक्चर हुआ और बाकी को मामूली चोटें आईं।
उन्होंने बताया कि राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को एम्स बिलासपुर स्थानांतरित किया गया।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
गर्ग ने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

