देश की खबरें | झारखंड में बस हादसा, दो यात्रियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को जमशेदपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर सहर्बेदा में एक बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

जमशेदपुर, नौ जून झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को जमशेदपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर सहर्बेदा में एक बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बस बिहार के नवादा से जमशेदपुर जा रही थी और इसमें 40 यात्री सवार थे। उसने बताया कि बस रांची-जमशेदपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर दुर्घटना की शिकार हो गई।

चंडिल पुलिस थाने के प्रभारी अजित कुमार के मुताबिक, हादसे में मारे गए यात्रियों में 80 वर्षीय महिला शामिल है।

कुमार ने कहा कि हादसा शुक्रवार को तड़के चार बजे के आसपास हुआ। उन्होंने कहा कि शायद चालक को झपकी आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

कुमार के अनुसार, पुलिस ने बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी