जरुरी जानकारी | बर्गर किंग रेस्त्रां पर नोएडा में कचरा फैलाने के आरोप में जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फास्टफूड श्रृंखला चलाने वाली कंपनी बर्गर किंग के यहां स्थित एक रेस्तरां पर कचारा प्रबंध के दिशानिर्देशों के कथित उल्लंघन के चलते एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 दिसंबर फास्टफूड श्रृंखला चलाने वाली कंपनी बर्गर किंग के यहां स्थित एक रेस्तरां पर कचारा प्रबंध के दिशानिर्देशों के कथित उल्लंघन के चलते एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि नोएडा प्राधिकरण के लोक स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कंपनी के सेक्टर-63 स्थित रेस्तरां का निरीक्षण किया। व्यवस्था में कमी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शादी के बाद दुल्हन समेत पाए गए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की मौत.

बर्गर किंग से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के मुताबिक थोक में कचरा पैदा करने वालों को गीला और सूखा कचरा अपने ही परिसर के अंदर अलग करना होता है। साथ ही गीले कचरे का प्रसंस्करण भी करना होता है।

यह भी पढ़े | PNR Status On WhatsApp: रेल यात्री अब व्हाट्सएप पर चेक कर पाएंगे PNR स्टेटस और यात्रा की पूरी डिटेल्स, जानिए कैसे.

बयान में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान सेक्टर-63 के एच-ब्लॉक स्थित बर्गर किंग में सूखे और गीले कचरे को मिश्रित अवस्था में पाया गया। वहीं परिसर में गीले कचरे को प्रसंस्करित करने या निपटान की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी। कुछ कचरे को सड़क पर भी फेंका गया था जबकि यह कचरा अनाधिकृत कबाड़ी को दिया जाता था।’’

अधिकारियों ने कहा कि रेस्तरां में गंदे पानी को शोधित करने वाला संयंत्र (ईटीपी) भी चालू हालात में नहीं मिला। इसलिए रेस्तरां पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू