नौकरशाही में फेरबदल: मनोज आहूजा होंगे नये सीबीएसई प्रमुख, अनुराग जैन डीडीए के उपाध्यक्ष नियुक्त
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इसके अलावा गुजरात संवर्ग के आईएएस अधिकारी (1989 बैच) कातिकिथला श्रीनिवास को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अवर सचिव एवं अवस्थापना अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल उसी विभाग में कार्यरत हैं। तेलंगाना संवर्ग की 1987 बैच की आईएएस अधिकारी वसुधा मिश्रा संघ लोक सेवा आयोग की सचिव होंगी। वह फिलहाल कृषि, सहकारिता एवं कृषि कल्याण विभाग में विशेष सचिव हैं।
नयी दिल्ली, 12 मई केंद्र ने मंगलवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज आहूजा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया अध्यक्ष और अनुराग जैन को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इसके अलावा गुजरात संवर्ग के आईएएस अधिकारी (1989 बैच) कातिकिथला श्रीनिवास को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अवर सचिव एवं अवस्थापना अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल उसी विभाग में कार्यरत हैं। तेलंगाना संवर्ग की 1987 बैच की आईएएस अधिकारी वसुधा मिश्रा संघ लोक सेवा आयोग की सचिव होंगी। वह फिलहाल कृषि, सहकारिता एवं कृषि कल्याण विभाग में विशेष सचिव हैं।
उन्नीस अधिकारियों को सचिवों, अवर सचिवों और संयुक्त सचिवों के पदों पर नियुक्त पर किया गया है।
सीबीएसई के अध्यक्ष बनने जा रहे आहूजा फिलहाल मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में विशेष निदेशक हैं। वह 1990 बैच के ओडिशा संवर्ग के आईएएस अधिकारी हैं और सीबीएसई में अनीता करवाल की जगह लेंगे। करवाल को पहले स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में सचिव नियुक्त किया गया था।
डीडीए के नये उपाध्यक्ष बनने जा रहे जैन फिलहाल अपने संवर्ग मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं।
आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय में अवर सचिव श्री शिवदास मीणा को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
वरिष्ठ नौकरशाहों-- वी विद्यार्थी और राजेंद्र कुमार को क्रमश: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान का महानिदेशक और कर्मचारी राज्य बीमा निगम का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। विद्यार्थी फिलहाल अपने संवर्ग कर्नाटक में कार्यरत हैं और कुमार तमिलनाडु में तैनात हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव संजीव कुमार को गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

