खेल की खबरें | बुमराह निजी कारणों से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को निजी कारणों से गुरूवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के लिये भारतीय टीम से रिलीज किया गया है ।
अहमदाबाद, 27 फरवरी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को निजी कारणों से गुरूवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के लिये भारतीय टीम से रिलीज किया गया है ।
बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चौथे टेस्ट के लिये बुमराह की जगह किसी को टीम में शामिल नहीं किया गया है ।
बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ जसप्रीत बुमराह ने अनुरोध किया था कि निजी कारणों से वह चौथा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे ।उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है और वह चयन के लिये उपलब्ध नहीं हैं ।’’
भारतीय टीम श्रृंखला में 2 . 1 से आगे है ।
बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत पांच टी20 और तीन वनडे की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये पहले ही आराम दिया गया है ।
बुमराह ने आस्ट्रेलिया में तीन मैचों में 11 विकेट लिये और ब्रिसबेन में आखिरी टेस्ट पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में उन्होंने पहले टेस्ट में चार विकेट लिये जिसमें भारत को 227 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी ।
दूसरे टेस्टमें उन्हें आराम दिया गया जिसे भारत ने 317 रन से जीता । तीसरे टेस्ट में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया जो भारत ने दस विकेट से जीता था । स्पिनरों की मददगार पिच पर उन्होंने छह ओवर ही डाले ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

