विदेश की खबरें | अमेरिका में विरोध प्रदर्शन के दौरान चली गोलियां, दो की मौत, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इलिनॉइस के एंटीओक के रहने वाले काइल रिटेनहाउस को हत्या के शक में हिरासत में ले लिया गया।

इलिनॉइस के एंटीओक के रहने वाले काइल रिटेनहाउस को हत्या के शक में हिरासत में ले लिया गया।

एंटीओक केनोशा से लगभग 15 मील दूर स्थित है।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

मोबाइल फोन के कैमरे से कैद किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगलवार की रात सड़क के बीचोबीच सेमी आटोमेटिक राइफल से एक श्वेत युवक ने गोलीबारी की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

गोलीबारी के मद्देनजर विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने नेशनल गार्ड के 500 कर्मियों को केनोशा भेजने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

गवर्नर के कार्यालय की ओर से बताया गया कि वह नेशनल गार्ड के अतिरिक्त कर्मियों और कानून व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को तैनात करने के लिए अन्य राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने शाम सात बजे से कर्फ्यू की भी घोषणा कर दी है।

गवर्नर ने कहा, “इस प्रकार की त्रासदी दोबारा नहीं होनी चाहिए।”

वाशिंगटन में न्याय विभाग ने कहा है कि वह स्थिति को काबू में करने के लिए संघीय जांच एजेंसी एफबीआई और मार्शलों को भेज रहा है।

पुलिस ने कहा कि मृतकों में विस्कॉन्सिन के सिल्वर लेक का निवासी 26 वर्षीय एक युवक और केनोशा का निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति है।

घायल व्यक्ति विस्कॉन्सिन के वेस्ट एलिस का 36 वर्षीय एक निवासी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\