जरुरी जानकारी | बुलेट ट्रेन परियोजना: रेल मंत्री ने कोरोना महामारी के बाद ‘खर्च में किफायत’ का संकेत दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना के वित्तीय पहलू की समीक्षा की जा रही है क्योंकि कोविड महामारी के बाद ‘खर्च में किफायत’ बरतनी होगी।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना के वित्तीय पहलू की समीक्षा की जा रही है क्योंकि कोविड महामारी के बाद ‘खर्च में किफायत’ बरतनी होगी।
उन्होंने इंडिया ग्लोबल वीक में कहा कि रेलवे ‘‘इन परियोजनाओं के लिए प्रतिबद्ध’’ है और ‘‘हम इसके लिए योजनाओं और लागत को अंतिम रूप देने के स्तर पर हैं।’’
यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कोविड-19 ने बुलेट ट्रेन के संबंध में हमारी महत्वाकांक्षाओं को थोड़ा सा प्रभावित किया है और हम कोविड के बाद की दुनिया में परियोजनाओं पर फिर से विचार कर रहे हैं और इसमें लागत में कटौती शामिल है।
सूत्रों ने बताया कि परियोजना की लागत को कम करने के लिए भारत की उच्चस्तरीय इंजीनियरिंग कौशल वाली कंपनियों की मदद लेने के बारे में जापान के साथ बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
गोयल ने आगे कहा कि सरकार खनन, बैंकिंग और पूंजी बाजार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए नीतिगत सुधारों पर विचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू मंजूरी और नौकरशाही प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर विचार कर रही है ताकि उद्योग के लिए कामकाज करना आसान हो सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

