एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है और भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा निडर हैं, उन्हें पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है : अखिलेश यादव

लखनऊ, 11 अप्रैल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है और भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा निडर हैं, उन्हें पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है।

सपा मुख्यालय से आज जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, प्रदेशवासी आतंकित है और चारों तरफ भय का वातावरण है।

सपा प्रमुख ने रायबरेली में खेत की रखवाली करने गए प्रधान के भाई की हत्या, सीतापुर के बिसवां में एक गांव में अपराधियों द्वारा कथित तौर पर घंटों आतंक मचाने और हैदरगंज थाना क्षेत्र में लुटेरों द्वारा सिपाही की रायफल और बाइक लूट लेने जैसी घटनाएं गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।

इन घटनाओं को भाजपा राज पर कलंक बताते हुए यादन ने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बदहाल है और मुख्यमंत्री जी दावे तो बड़े-बड़े करते हैं परन्तु सच्चाई यह है कि प्रशासन तंत्र पर उनका नियंत्रण ही नहीं रह गया है, एक तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का शून्यकाल चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बदायूं में थाने के सामने व्यापारी की हत्या हुई और बलिया में प्रापर्टी डीलर की गला काटकर हत्या कर दी गई जबकि गोरखपुर में बासगांव थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में छः वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ।

यादव ने तंज कसा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो दल की कवायद कागजी साबित हुई है। अपनी बात को बल देने के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री ने उदाहरण दिया, ‘‘मेरठ में कई छात्राएं छेड़छाड़ की शिकार बनी। नोएडा में छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता ने आत्मदाह कर जान दे दी। लखनऊ में घर में घुसकर शिक्षका से छेड़छाड़ की गई और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).