देश की खबरें | बुलेट ट्रेन: गुजरात में चार रेलवे ट्रैक पर 100 मीटर लंबा स्टील गर्डर उतारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बुधवार को बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात में चार रेलवे ट्रैक पर 100 मीटर लंबा स्टील गर्डर सफलतापूर्वक उतार दिया गया है।

अहमदाबाद, पांच फरवरी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बुधवार को बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात में चार रेलवे ट्रैक पर 100 मीटर लंबा स्टील गर्डर सफलतापूर्वक उतार दिया गया है।

एनएचएसआरसीएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस बुनियादी ढांचे के काम में पश्चिमी रेलवे की दो पटरियों पर धातु का ढांचा बिछाना शामिल था क्योंकि सूरत जिले के किम और सयान गांवों के बीच कई समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डीएफसी) हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 100 मीटर लंबा स्टील गर्डर 14.3 मीटर चौड़ा और1,432 मीट्रिक टन वजनी है।

विज्ञप्ति में बताया कि इस गर्डर को भुज में एक कार्यशाला में तैयार किया गया है और इसे सड़क मार्ग से निर्माण स्थल पर पहुंचाया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के गुजरात हिस्से में बनाए जाने वाले 17 ढांचों में से यह छठा स्टील पुल है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि निर्माण स्थल पर पटरियों के पास एक सिंचाई नहर के ऊपर 60 मीटर लंबा एक और स्टील पुल बनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now