देश की खबरें | बुलंदशहर : आठ साल की चचेरी बहन की हत्या के आरोप में नाबालिग किशोर हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस ने आठ साल की चचेरी बहन की हत्या करने के आरोप में 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बुलंदशहर (उतर प्रदेश), 18 अगस्त जिला पुलिस ने आठ साल की चचेरी बहन की हत्या करने के आरोप में 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भास्कर कुमार ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को अपनी आठ साल की बच्ची का शव मिला। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई।’’
उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि बालिका के 16 वर्षीय चचेरे भाई ने उसका गला घोंट दिया था। नाबालिग आरोपी को आज पकड़ लिया गया। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।’’
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)