देश की खबरें | उत्तर पूर्वी दिल्ली में इमारत ढही, एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में रविवार को तीन मंजिला इमारत ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के छह अन्य लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में रविवार को तीन मंजिला इमारत ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के छह अन्य लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली और दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
पुलिस ने सुलेमान (45), उसकी पत्नी शबनम (40), उसकी बेटियों शबनूर (22) एवं लाबिया (20) और उसके बेटे सुफियान (20), फैजान (17) एवं अर्शियाल (15) को मलबे से बाहर निकाला।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुफियान को मुश्किल से बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘इमारत का जो हिस्सा ढहा है, परिवार पिछले चार साल से उसमें किराएदार के तौर पर रह रहा था।’’
पुलिस ने बताया कि इमारत का निर्माण लगभग 17-18 साल पहले किया गया था और शमीम अहमद नामक व्यक्ति इसका मालिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)