देश की खबरें | देवास में इमारत ढही, नौ लोगों को मलबे से निकाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में देवास शहर के लालगेट इलाके के पास मंगलवार शाम को दो मंजिली आवासीय इमारत अचानक ढह गयी। इस दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर एक अस्थाई शेड भी बना था।
देवास, 25 अगस्त मध्य प्रदेश में देवास शहर के लालगेट इलाके के पास मंगलवार शाम को दो मंजिली आवासीय इमारत अचानक ढह गयी। इस दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर एक अस्थाई शेड भी बना था।
देवास के पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि बचावकर्मियों ने अब तक मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाल लिया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़े | छ्त्तीसगढ़: सड़क न होने कारण महिला और उसके शिशु को पालकी में बिठाकर अस्पताल ले गए परिजन.
उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।
यह मकान आरा मशीन संचालक ज़ाकिर शेख की थी। इस मकान में चार भाईयों का अलग-अलग परिवार रहता था। मकान जर्जर अवस्था में था।
हालांकि, इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि यह तीन मंजिला इमारत थी और यह तीन भाइयों की थी और वे अपने परिवारों के साथ इसमें रहते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)