एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में इमारत ध्वस्त : मलबे से दो शव निकाले गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार को गिरी चार मंजिला इमारत के मलबे से सोमवार को दो शव निकाले गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में इमारत ध्वस्त : मलबे से दो शव निकाले गए

मुंबई, 26 जून मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार को गिरी चार मंजिला इमारत के मलबे से सोमवार को दो शव निकाले गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मलबे से निकाले गए शव 94 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय पुरुष के हैं।

अधिकारी ने बताया कि उपनगर घाटकोपर की राजावाड़ी कॉलोनी के चित्तरंजन नगर स्थित उक्त इमारत का एक हिस्सा रविवार को सुबह 9 बजकर करीब 30 मिनट पर ध्वस्त हो गया था।

उन्होंने बताया कि बाद में तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया था और दबे अन्य दो लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान अग्निशमन दल के कर्मियों को सोमवार को दो लोग मिले जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अल्का महादेव (94) और नरेश पलांडे (56) के तौर पर की गई है।

एक अन्य घटना में रविवार को मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक इमारत की बालकनी ध्वस्त हो गई जिसमें क्रमश: 70 वर्ष और 65 वर्ष की दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

गौरतलब है कि मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में शनिवार से ही मध्यम बारिश हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).