देश की खबरें | समृद्ध भारत के निर्माण के लिए सत्य और अहिंसा के मंत्र का अनुसरण जरूरी :राष्ट्रपति कोविंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को देशवासियों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने और स्वच्छ तथा समृद्ध भारत के निर्माण का आह्वान किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को देशवासियों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने और स्वच्छ तथा समृद्ध भारत के निर्माण का आह्वान किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि गांधीजी का बताया सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग समाज में सौहार्द और समानता लाते हुए विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

यह भी पढ़े | Hathras Case: शिवसेना सांसद संजय राउत ने यूपी पुलिस पर बोला हमला, कहा-हाथरस जाते समय रास्ते में जिस तरह से राहुल गांधी के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई, वह ठीक नहीं.

राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी के मूल्य जितने प्रासंगिक कल थे, उतने ही आज हैं और उतने ही भविष्य में भी रहेंगे।

कोविंद ने कहा, ‘‘गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम स्वयं को देश के कल्याण और समृद्धि के लिए, सत्य और अहिंसा के मंत्र का अनुसरण करने के लिए तथा एक स्वच्छ, समर्थ, मजबूत एवं समृद्ध भारत के निर्माण के साथ ही गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए पुन: समर्पित करने का संकल्प लें।’’

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामले में अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्टूबर तक बढ़ाई.

उन्होंने कहा कि लोग अब मानते हैं कि सबसे बड़ी समस्याओं का समाधान सद्भाव और सहिष्णुता के मार्ग से हो सकता है, जैसा कि महात्मा गांधी ने सुझाया था।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘गांधीजी का स्वयं का जीवन इसी रास्ते पर चलने का उज्ज्वल उदाहरण है। उन्होंने हमें सिखाया कि हमें उनके साथ भी अच्छा व्यवहार करना चाहिए, जो हमारे शुभचिंतक नहीं हैं और हमें सभी के प्रति प्रेम, करुणा और क्षमा की भावना रखनी चाहिए। हमारे विचारों, कथनों और कर्मों में एकरूपता होनी चाहिए।’’

कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने प्रयासों में लक्ष्यों और साधनों के आचरण और शुद्धता को भी बहुत महत्व दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे प्रसन्नता है कि स्वच्छ भारत मिशन, महिला सशक्तीकरण, गरीबों और वंचितों के सशक्तीकरण, किसानों की सहायता और गांवों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के माध्यम से देश के विकास के लिए किये जा रहे हमारी सरकार के प्रयासों के केंद्र में गांधीजी के विचार और शिक्षाएं हैं।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि हर साल दो अक्टूबर को महात्मा गांधी को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में याद किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जीवनगाथा समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त और मजबूत बनाती है। उनका सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश समाज में सौहार्द और समानता लाकर दुनिया के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके मूल्य कल भी प्रासंगिक थे, आज भी हैं और भविष्य में भी इतने ही प्रासंगिक रहेंगे।’’

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार राष्ट्रपति ने पूरे राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता की 151वीं जयंती की पूर्वसंध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\