देश की खबरें | पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से, 15 को बजट पेश होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा का अगला सत्र बुधवार से शुरू होगा और इस महीने की 15 तारीख को सदन में बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

कोलकाता, छह फरवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा का अगला सत्र बुधवार से शुरू होगा और इस महीने की 15 तारीख को सदन में बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कथित तौर पर राज्य की विभिन्न परियोजनाओं के लिए बकाया जारी नहीं किए जाने पर केंद्र के खिलाफ एक प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है।

तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा, ‘‘आठ फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा और इसके दो सप्ताह तक चलने की संभावना है। 15 फरवरी को बजट पेश किए जाने की संभावना है।’’

प्रदेश की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य 15 फरवरी को बजट पेश करेंगी। वहीं, प्रदेश के राज्यपाल बनने के बाद सी वी आनंद बोस पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे।

तृणमूल सूत्रों के अनुसार, राज्य को धन जारी नहीं करने के आरोपों को लेकर पार्टी केंद्र के खिलाफ है और बजट सत्र के दौरान एक प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है।

वहीं, विपक्षी भाजपा का कहना है कि केंद्र के खिलाफ लाए जाने वाले प्रस्ताव के किसी भी कदम का वह विरोध करेगी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘हम केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव लाने के राज्य सरकार के किसी भी कदम का विरोध करेंगे। केंद्र ने वर्षों से जो धन दिया है, राज्य सरकार उसके खर्च का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा रही है। वह पहले यह उपलब्ध कराए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\