देश की खबरें | पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21-28 मार्च तक, बजट 26 मार्च को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब का बजट 26 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 13 मार्च वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब का बजट 26 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा का बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक बुलाने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को इसकी सिफारिश करने की मंजूरी दे दी है, जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 174(1) के अनुसार राज्य विधानमंडल को आधिकारिक रूप से बुलाने के लिए अधिकृत हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल का अभिभाषण 25 मार्च को होगा, जिसके बाद अभिभाषण पर चर्चा होगी।
इससे पहले मीडिया को संबोधित करते हुए चीमा ने कहा कि बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा तथा वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 26 मार्च को पेश किया जाएगा।
इस बीच, मंत्रिमंडल ने विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य भर में 40 ‘हुनर सिखिया’ स्कूल खोलने को मंजूरी दे दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)