देश की खबरें | मप्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल के पारंपरिक संबोधन के साथ शुरू होगा और 25 मार्च तक इसकी 13 बैठकें होंगी। विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भोपाल, छह मार्च मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल के पारंपरिक संबोधन के साथ शुरू होगा और 25 मार्च तक इसकी 13 बैठकें होंगी। विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य का 2022-23 का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रविवार को सर्वदलीय बैठक की जिसमें विपक्ष के नेता कमलनाथ, गृह और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अन्य ने भाग लिया।

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र को बिना किसी व्यवधान के सुचारु रुप से संचालित करने के लिए सर्वदलीय बैठक के दौरान सहमति बनी। विपक्ष के नेता कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस चाहती है कि सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो और राज्य सरकार को विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए।

कमलनाथ ने कहा कि गायों की मौत की संख्या में वृद्धि, गौशालाओं बदहाली, खाद की किल्लत, बीज और किसानों को मुआवजा न मिलने के साथ ही बेरोजगारी पर भी सत्र में चर्चा होगी।

लेकिन विधानसभा उपाध्यक्ष कौन होगा। इस सवाल पर मिश्रा ने कहा कि यह पद भाजपा के पास होगा, क्योंकि कांग्रेस ने दिसंबर 2018 में अपने 15 महीने के शासन के दौरान विपक्ष को यह पद देने की परंपरा को तोड़ दिया था। तब कांग्रेस ने अपने विधायक हिना कावरे को उपाध्यक्ष बनाया था।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव