देश की खबरें | जयपुर हैरिटेज नगर निगम की आमसभा में हंगामे के बीच बजट पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर हैरिटेज नगर निगम की पहली आमसभा में भारी हंगामे के बीच 783.60 करोड़ रूपये का वार्षिक बजट पारित किया गया। जयपुर हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने बजट पेश किया।

जयपुर, नौ फरवरी जयपुर हैरिटेज नगर निगम की पहली आमसभा में भारी हंगामे के बीच 783.60 करोड़ रूपये का वार्षिक बजट पारित किया गया। जयपुर हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने बजट पेश किया।

अपने बजट भाषण में गुर्जर ने बताया कि निगम पर 100 करोड़ रूपये का आर्थिक भार है।

विपक्षी भाजपा पार्षदों ने कहा कि नई बनी जयपुर हैरिटेज नगर निगम की पहली वार्षिक आम सभा है तो इसलिये पुराने दायित्व कैसे आए? इस मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ।

विपक्षी पार्षदो ने महापौर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ पार्षद मेजों पर खड़े हो गये और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे बाजी की। जबकि कुछ पार्षदो ने प्रस्ताव की कॉपी को फाड़ दिया।

हंगामे के बीच बजट और अन्य प्रस्ताव पारित कर दिये गये।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जयपुर नगर निगम को दो भागों में बांटा गया है... जयपुर हैरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम और दोनो निगमों के लिये नवम्बर में चुनाव करवाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\