एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा का बौध शहर लगातार तीसरे दिन रहा देश का सबसे गर्म स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा का बौध शहर सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा का बौध शहर लगातार तीसरे दिन रहा देश का सबसे गर्म स्थान

भुवनेश्वर, 17 मार्च ओडिशा का बौध शहर सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

ओडिशा का बरगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा।

बौध में लू जैसे हालात रहे, जहां शनिवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि ‍ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां अंगुल में 40.7, टिटलागढ़ में 40.5 और मलकानगिरी में 40.2 तापमान रहा।

उसने बताया कि राज्य के झारसुगुडा, बोलांगीर, संबलपुर, सोनपुर, तालचेर, भवानीपटना, हीराकुंड, सुंदरगढ़ और खुर्दा में अधिकतम तापमान 39 और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.7 और 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों के लिए मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).