विदेश की खबरें | मेगन पर परेशान करने के आरोपों की जांच करेगा ‘बकिंघम पैलेस’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि एक पूर्व सहयोगी ने मेगन पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि एक पूर्व सहयोगी ने मेगन पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

‘द टाइम्स ऑफ लंडन’ ने अपनी एक खबर में दावा किया कि डचेस ने दो निजी सहायकों को निकाल दिया था और उन्हें ‘‘अपमानित’’ किया था।

खबर में कहा गया कि मेगन और उनके पति प्रिंस हैरी के तत्कालीन संचार सचिव जैसन नौफ ने आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी।

नौफ अब हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम के साथ काम करते हैं।

‘बकिंघम पैलेस’ ने एक बयान में कहा कि पैलस की मानव संसाधन टीम ‘‘लेख में दर्ज परिस्थितियों पर गौर करेगी’’ और मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों से भी बात करेगी।

पैलेस ने कहा, ‘‘ शाही घराने में कामों से जुड़ी नीतियों में गरिमा बनाए रखने का चलन वर्षों से है और कार्यस्थल में उत्पीड़न न तो कभी बर्दाश्त किया गया है और ना कभी किया जाएगा।’’

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। दोनों ने मार्च 2020 में खुद को शाही जीवन से अलग कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान