विदेश की खबरें | बकिंघम पैलेस ने जातीय अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले कर्मचारियों के आंकड़े किए जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘रॉयल हाउसहोल्ड’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके 8.5 प्रतिशत कर्मचारी जातीय अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं और अगले साल तक इसे 10 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है। ताजा आंकड़े दिखाते हैं कि ब्रिटेन की आबादी के करीब 13 प्रतिशत लोग जातीय अल्पसंख्यक हैं। राजघराने के वित्त पर वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों के ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

‘रॉयल हाउसहोल्ड’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके 8.5 प्रतिशत कर्मचारी जातीय अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं और अगले साल तक इसे 10 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है। ताजा आंकड़े दिखाते हैं कि ब्रिटेन की आबादी के करीब 13 प्रतिशत लोग जातीय अल्पसंख्यक हैं। राजघराने के वित्त पर वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों के ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

राजमहल के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि ये आंकड़े जारी करना वृहद जवाबदेही सुनिश्चित करना है क्योंकि अगर विविधता के लक्ष्यों को हासिल नहीं किया गया तो इसे ‘‘छिपाने के लिए कोई जगह नहीं’’ होगी।

गौरतलब है कि प्रिंस हैरी और मेगन ने ओपरा विनफ्रे को मार्च में दिए एक साक्षात्कार के दौरान शाही परिवार में नस्लवाद के आरोप लगाए थे जिसके बाद बकिंघम पैलेस ने इस आलोचना पर चुप्पी साध ली थी। शाही कर्तव्यों को छोड़ने और कैलिफोर्निया में बसने के बाद यह इस दंपति का सबसे महत्वपूर्ण साक्षात्कार था।

मिश्रित नस्ल वाली मेगन ने कहा था कि शाही परिवार के एक सदस्य ने उनके बच्चे की त्वचा के रंग को लेकर ‘‘चिंताएं’’ जतायी थी जब वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। दंपति ने यह भी आरोप लगाया कि शाही परिवार के सदस्य के तौर पर मेगन से संवेदनहीन बर्ताव किया गया था।

राजमहल ने उस वक्त कहा था कि नस्ल को लेकर लगाए गए आरोप ‘‘खासतौर से चिंताजनक’’ हैं और ‘‘परिवार निजी तौर पर इससे निपटेगा।’’ हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम को उस वक्त इन आरोपों पर जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा जब पूर्वी लंदन के एक स्कूल के दौरे पर पत्रकारों ने चीख चीखकर इस पर जवाब देने की मांग की। विलियम ने कहा था, ‘‘हमारा परिवार नस्लवादी नहीं है।’’

जातीय अल्पसंख्यकों पर आंकड़ों के साथ राजमहल में रोजगार पर आंकड़े भी जारी किए गए। रिपोर्ट से पता चला कि हैरी और मेगन ने विंडसर पैलेस के समीप अपने घर के नवीनीकरण के लिए प्रतिपूर्ति के तौर पर 30 लाख 35 हजार डॉलर का भुगतान किया। महारानी का आधिकारिक खर्च पिछले साल 26 प्रतिशत तक बढ़ गया जिसमें बकिंघम पैलेस की मरम्मत पर खर्च 3.16 करोड़ पाउंड भी शामिल है जो पिछले साल के आंकड़ों से लगभग दोगुना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स