नयी दिल्ली, 12 जून लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई संगीत बैंड बीटीएस के गायक जिन को उनकी अनिवार्य सैन्य ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी एजेंसी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
बैंड के अन्य छह सदस्य आरएम, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जंग कूक सेना में सेवारत हैं। इन सभी को समूह के सबसे वरिष्ठ सदस्य के साथ मिलकर उसकी घर वापसी का जश्न मनाने के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई।
दक्षिण कोरिया में, 18-28 वर्ष की आयु के सभी सक्षम पुरुषों को लगभग दो साल तक सेना में सेवाएं देनी होती हैं। सभी बीटीएस सदस्यों को 30 वर्ष की आयु तक अपनी सैन्य सेवा शुरू करने से छूट मिली थी।
बीटीएस प्रबंधन एजेंसी बिग हिट म्यूजिक ने अपने 'इंस्टाग्राम' पेज पर अपडेट साझा किया। एजेंसी ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ''मैं घर आ गया हूं। सभी सदस्य जिन को सैन्य दायित्व से मुक्त होने पर पर बधाई देने के लिए एकत्र हुए हैं।’’
जिन का पूरा नाम किम सोक-जिन है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर 13 दिसंबर, 2022 को अपनी सेवा शुरू की थी। 31 वर्षीय जिन सात बीटीएस सदस्यों में से सेना में भर्ती होने वाले पहले व्यक्ति थे।
बीटीएस को उम्मीद है कि बैंड के सभी सदस्य अपनी सेवा प्रतिबद्धता के बाद 2025 के आसपास एक इकाई के रूप में फिर से संगठित होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY