एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा में शामिल हुईं बसपा सांसद संगीता आजाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लालगंज से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सांसद संगीता आजाद ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामन लिया।

देश की खबरें | भाजपा में शामिल हुईं बसपा सांसद संगीता आजाद

नयी दिल्ली, 18 मार्च उत्तर प्रदेश के लालगंज से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सांसद संगीता आजाद ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामन लिया।

उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आजाद के साथ ही उनके पति अरिमर्दन आजाद और प्रसिद्ध अधिवक्ता व निर्भया कांड में पीड़ित पक्ष के लिए अदालती लड़ाई लड़ने वाली सीमा कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुशवाहा साल 2020 में बसपा में शामिल हुई थीं, जबकि अरिमर्दन लालगंज से विधायक रह चुके हैं।

संगीता ने साल 2019 में लालगंज से भाजपा की तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर को 1.61 लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।

संगीता के परिवार का उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति में खासा प्रभाव है। संगीता के ससुर गांधी आजाद क्षेत्र का जान-माना चेहरा रहे हैं और बसपा के संस्थापक सदस्यों में थे।

संगीता आजाद ने पिछले कुछ समय से बसपा से दूरी बना ली थी और वह पार्टी के आयोजनों में भी नहीं जाती थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).