देश की खबरें | बसपा नेता की हत्या: हुड्डा और सुरजेवाला ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नारायणगढ़ में बसपा नेता की हत्या कानून-व्यवस्था की स्थिति की वास्तविकता को उजागर करती है।

चंडीगढ़, 25 जनवरी कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नारायणगढ़ में बसपा नेता की हत्या कानून-व्यवस्था की स्थिति की वास्तविकता को उजागर करती है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम अंबाला जिले के नारायणगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि हमले के समय रज्जूमाजरा के साथ उनके दो दोस्त भी थे। यह हमला शुक्रवार शाम को तब हुआ जब वे अपनी कार में थे। उसने बताया कि घटना के बाद हमलावर भाग गए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘राज्य में खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति’ पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि बसपा नेता की हत्या से एक बार फिर साफ हो गया है कि प्रदेश में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है।

हुड्डा और सुरजेवाला ने कहा कि यह घटना हरियाणा में कानून व्यवस्था की हकीकत को उजागर करती है।

हुड्डा ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के क्षेत्र (मुख्यमंत्री का पैतृक गांव नारायणगढ़ में पड़ता है) में ऐसी घटनाओं से राज्य के बाकी हिस्सों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।’’

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं है।’’

इस बीच हुड्डा ने कहा कि लगभग एक साल पहले इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी और पिछले साल जुलाई में हांसी में एक जजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि दो साल पहले हरियाणा के कुछ विधायकों को फोन कॉल करके धमकी दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान