देश की खबरें | बसपा प्रमुख मायावती ने आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ, 14 अप्रैल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

बसपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को आज उनकी जयंती पर आंबेडकरवादी पार्टी बसपा के तत्वावधान में पूरे देश भर में उन्हें शत-शत नमन, माल्यार्पण व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इसके लिए सभी लोगों का तहेदिल से आभार व धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा कि देश के समस्त दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों व अन्य उपेक्षितों को भी वास्तव में आंबेडकरवादी बनना होगा।

मायावती ने कहा, ‘‘देश में बहुजनों के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक हालात, कांग्रेस की तरह भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के शासनकाल में भी अति-दयनीय हैं। इनके आरक्षण के संवैधानिक अधिकार पर भी सुनियोजित कुठाराघात होने से अब इनकी स्थिति कुछ ‘अच्छे दिन’ के बजाय बुरे दिन वाली ही बन रही है, जो अति दुःखद व चिंतनीय है।’’

बाद में जारी एक बयान में बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘समस्त बहुजनों के लाख दुखों की एक दवा है उनकी आपसी एकता व वोट के जरिए सत्ता की ‘मास्टर चाबी’ हासिल करना। इसके लिए विरोधियों के सभी हथकण्डों को भी विफल करना होगा।’’

मायावती ने कहा कि सभी सरकारों को जातिवादी व संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति को त्यागकर संविधानवादी भारतीय बनना चाहिए।

बसपा द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पार्टी द्वारा पूरे देश में ज़िला-स्तर पर विचार-संगोष्ठी के रूप में मनाई गई।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी