ताजा खबरें | बीएसएनएल लाभप्रद निकाय बनने और ग्राहक संतुष्टि के पथ पर अग्रसर: सिंधिया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को सूचित किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल लाभप्रद निकाय बनने और ग्राहकों को संतुष्टि देने के रास्ते पर है।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को सूचित किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल लाभप्रद निकाय बनने और ग्राहकों को संतुष्टि देने के रास्ते पर है।

उन्होंने कहा कि कंपनी को 18 साल बाद पहली बार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है और पिछले छह महीनों में 55 लाख उपयोगकर्ता जुड़े हैं ।

उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए, सिंधिया ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी को लाभप्रद स्थिति में लाने और इसके ग्राहक आधार में सुधार करने के प्रयास जारी हैं।

सिंधिया ने राज्यसभा को बताया, ‘‘18 साल बाद, बीएसएनएल ने पहली बार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 18 साल में पहली बार ऐसा हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल को 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,262 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि इस साल इसी तिमाही में 262 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ दर्ज किया।

सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल ने पिछले साल जून से अब तक 55 लाख ग्राहक जोड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपको यह जानकर खुशी होगी कि जून 2024 से फरवरी 2025 तक बीएसएनएल अपने इतिहास में पहली बार 8.55 करोड़ ग्राहकों से बढ़कर 9.1 करोड़ ग्राहक वाला हो गया है। हमने पिछले छह से सात महीनों में 55 लाख ग्राहक जोड़े हैं।’’

मंत्री ने कहा कि पिछली अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बीएसएनएल की आय में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और ‘‘हमने अपनी लागत में करीब 18 प्रतिशत की कमी की है’’ जिससे इस अवधि के दौरान ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) तीन गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 99 प्रतिशत जिलों और 82 प्रतिशत आबादी को कवर करते हुए 5जी का क्रियान्वयन दुनिया में सबसे तेज गति से हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान