जरुरी जानकारी | बीएसएनएल ने अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम विजयनगर सर्किल में 2जी सेवाओं की शुरुआत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के दुर्गम विजयनगर सर्किल में हाल में सेटेलाइट नेटवर्क के जरिए अपनी 2जी सेवाओं की शुरुआत की।
ईटानगर, चार अगस्त भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के दुर्गम विजयनगर सर्किल में हाल में सेटेलाइट नेटवर्क के जरिए अपनी 2जी सेवाओं की शुरुआत की।
भारत-म्यांमा सीमा पर स्थित इस दुर्गम सर्किल के 4,400 लोगों को अभी तक मोबाइल दूरसंचार सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। बीएसएनएल की शनिवार को ताजा पेशकश के बाद अब वे पूरी दुनिया के साथ जुड़ पाएंगे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.
विजयनगर के दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए आमतौर पर निकटतम मियाओ कस्बे से घने जंगलों से होकर पैदल जाना पड़ता है और इसमें छह से आठ दिनों का समय लगता है।
मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने सोमवार को सर्किल के लोगों को विकास के लिए ट्वीट कर बधाई दी।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विजयनगर अरुणाचल में एक खूबसूरत जगह है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि भारत-म्यांमा की सीमा के पास का यह सुदूर सीमावर्ती शहर अब मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़ा हुआ है। मैं दूरदराज के इलाकों में मोबाइल सेवाएं मुहैया कराने के लिए बीएसएनएल और स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।’’
विजयनगर में लगभग 16 गांव है और यहां की आबादी 4,400 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)