देश की खबरें | भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने महिला को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने एक बांग्लादेशी महिला को बचाया है जिसे कथित तौर पर तस्करी करके भारत लाया गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, चार सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने एक बांग्लादेशी महिला को बचाया है जिसे कथित तौर पर तस्करी करके भारत लाया गया था।

बीएसएफ की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इसके संबंध में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पश्चिम बंगाल के उत्तरी चौबीस परगना जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता.

बयान के अनुसार गोपनीय सूचना मिलने पर बीएसएफ के जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया जो महिला को मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर घोजदंगा से बसीरहाट ले जा रहा था।

बयान में कहा गया कि नाकेबंदी पर रोके जाने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े | देश में COVID-19 के मामले 40 लाख के पार, 31 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ.

आरोपी की पहचान मुस्तफिजुर सरदार के रूप में की गई है जो जिले के काजीपुरा गांव का निवासी है।

आरोपी और महिला को बसीरहाट पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now