बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीएसएफ ने रैली की शुरूआत की
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 1,200 किलोमीटर लंबी कोलकाता-गुवाहाटी ‘स्वर्णजयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा’ की शुरुआत की.
कोलकाता, 4 दिसंबर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 1,200 किलोमीटर लंबी कोलकाता-गुवाहाटी ‘स्वर्णजयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा’ की शुरुआत की. बीएसएफ के पूर्वी कमान के एडीजी वाई बी खुरानिया और कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन ने कोलकाता के राजारहाट स्थित सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय से छह वाहनों वाली सचल प्रदर्शनी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
एक बयान में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल और असम से होकर यह यात्रा 18 दिनों में पूरी होगी.’’ इस प्रदर्शनी में दिन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो और आग्नेयास्त्रों की प्रदर्शनियां आयोजित की गईं और वृत्तचित्र एवं लघु फिल्में दिखाई गईं. यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका में 5 साल से कम उम्र के बच्चे भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के शिकार, अस्पताल में भर्ती
इसमें कहा गया है, ‘‘स्वर्णजयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा का उद्देश्य लोगों को बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम और पाकिस्तान पर जीत तथा उसमें बीएसएफ के अतुलनीय योगदान के बारे में अवगत कराना है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

