देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बीएसएफ जवानों को नहर से ‘गुजरात’ के व्यक्ति का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित नहर से एक शव मिला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 30 अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित नहर से एक शव मिला है।

अर्धसैनिक बल की ओर से जारी बयान के मुताबिक शव के साथ मिले आधार कार्ड से पता चलता है कि मृतक 24 वर्षीय शेख इरफान गुजरात के अहमदाबाद स्थित जुहापुरा का रहने वाला था।

यह भी पढ़े | NEET JEE Exam 2020: लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार की जेईई-नीट परीक्षा स्थगित करने वाले प्रपोजल को किया रिजेक्ट.

बयान के मुताबिक जवानों ने शुक्रवार को इलाके के नियमित गश्त के दौरान घोजडांगा स्थित विद्याधारी नाले में शव को तैरते हुए देखा।

बीएसएफ ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण लाश की पहचान करने में असफल रहे, जिसके बाद बल के जवानों ने तलाशी ली और उन्हें आधार कार्ड मिला।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए 6 अहम मुद्दे.

बयान के मुताबिक शव को बसीरघाट पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के गुजरात से घोजडांगा आने की परिस्थिति और मौत की वजहों की जांच की जा रही है और इमरान के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now