देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के जवान ने अपने वरिष्ठ की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक शिविर में बहस के बाद बीएसएफ के एक जवान ने अपने वरिष्ठ की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या की दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/कोलकाता, 15 जून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक शिविर में बहस के बाद बीएसएफ के एक जवान ने अपने वरिष्ठ की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या की दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना जिले के धुलियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई।

कांस्टेबल शिवम कुमार मिश्रा ने तीखी बहस के बाद अपने वरिष्ठ हेड कांस्टेबल रतन सिंह शेखावत की गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दोनों जवान बीएसएफ की एक इकाई में तैनात थे, जिसे मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़पों के बाद इलाके में तैनात किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया है और घटना के सटीक कारण पता लगाए जा रहे हैं। 56 वर्षीय शेखावत 1989 में बीएसएफ में शामिल हुए थे और बल की 119 बटालियन में तैनात थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े