जरुरी जानकारी | बीएसई का मुनाफा सितंबर तिमाही में तिगुना होकर 346 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में तीन गुना होकर 346 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में तीन गुना होकर 346 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 118 करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई ने बयान में कहा कि सितंबर तिमाही में उसकी कुल आमदनी लगभग दोगुनी होकर 819 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 367 करोड़ रुपये रहा है।

बीएसई के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदररमन राममूर्ति ने कहा कि कंपनी ने अप्रैल-सितंबर छमाही के लिए आमदनी 1,493 करोड़ रुपये और मुनाफा 610 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो उसका सर्वश्रेष्ठ छमाही आंकड़ा है।

कंपनी का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए इक्विटी नकद खंड में औसत दैनिक कारोबार बढ़कर 9,768 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 5,922 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इक्विटी डेरिवेटिव खंड में औसत दैनिक प्रीमियम कारोबार 8,203 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 768 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\