एजेंसी न्यूज

कोरोना के कहर से शेयर बाजार में हड़कंप, Sensex करीब 1700 अंक टूटा

सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 1,128.23 अंकों यानी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 48,463.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 361.35 अंकों यानी 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 14,473.50 पर बना हुआ था.

कोरोना के कहर से शेयर बाजार में हड़कंप, Sensex करीब 1700 अंक टूटा
शेयर बाजार (Photo Credits: IANS)

मुंबई: देश के शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान बिकवाली के भारी दबाव में हाहाकार मचा हुआ था. सेंसेक्स (Sensex) आरंभिक कारोबार के दौरान 1400 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 48,112 पर आ गया और निफ्टी (Nifty) भी 450 अंक टूटकर 14,384 पर आ गया. खबर लिखते समय BSE 1700 अंक लुड़का.

Sensex: शेयर बाजार पर रहेगा कोरोना का साया, दिखेगा आर्थिक आंकड़ों, वित्तीय नतीजों पर असर

सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 1,128.23 अंकों यानी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 48,463.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 361.35 अंकों यानी 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 14,473.50 पर बना हुआ था.

बॉम्बे  स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 634.67 अंकों की गिरावट के साथ 48,956.65 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 48,112.17 तक फिसला.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 190.20 अंकों की कमजोरी के साथ 14,644.65 पर खुला और 14,652.50 तक चढ़ने के बाद फिसलकर 14,384.40 पर आ गया.

जानकार बताते हैं कि देश में कोरोना का कहर बढ़ने और उसकी रोकथाम के लिए किए गए उपायों से आर्थिक गतिविधियां चरमराने की आशंकाओं से निवेशकों में नकारात्मक रुझान होने से बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).