जरुरी जानकारी | बीएसई, एनएसई में होगा पांच बजे तक कारोबार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में बुधवार को यानी आज पांच बजे तक कारोबार होगा। दोनों एक्सचेंजों ने कहा है कि उनके शेयर और डेरिवेटिव्स बाजार देर तक खुले रहेंगे।

मुंबई, 24 फरवरी देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में बुधवार को यानी आज पांच बजे तक कारोबार होगा। दोनों एक्सचेंजों ने कहा है कि उनके शेयर और डेरिवेटिव्स बाजार देर तक खुले रहेंगे।

यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि दिन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एनएसई में कारोबार प्रभावित हुआ था।

बीएसई ने बयान में कहा, ‘‘बीएसई इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स बाजार आज पांच बजे तक खुले रहेंगे। दोनों एक्सचेंजों ने संयुक्त रूप से यह फैसला किया है। वहीं, अन्य सभी बाजार अपने सामान्य समय पर बंद होंगे।’’

एनएसई की अधिसूचना के अनुसार वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) तथा सामान्य बाजार परिचालन 3:45 बजे शुरू होकर पांच बजे बंद होगा।

इससे पहले दिन में 11:40 बजे देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई में विभिन्न खंडों में कनेक्टविटी के मुद्दे की वजह से कारोबार बंद हो गया था।

एनएसई ने कहा कि वह कनेक्टिविटी के लिए दो दूरसंचार सेवाप्रदाताओं पर निर्भर है। दोनों की कनेक्टिविटी साथ-साथ बंद हो गई।

हालांकि, इससे व्यापक भारतीय बाजार प्रभावित नहीं हुए क्योंकि बीएसई में संचार लाइनें चलती रहीं। हालांकि, एनएसई को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\