जरुरी जानकारी | बीएसई ने एमएसएमई की सूचीबद्धता बढ़ाने के लिए एम-टीआईपीबी के साथ हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार बीएसई ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार के एमएसएमई व्यापार और निवेश संवर्धन ब्यूरो (एम-टीआईपीबी) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी का उद्देश्य सूचीबद्धता के लाभ के बारे में राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

नयी दिल्ली, पांच मार्च शेयर बाजार बीएसई ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार के एमएसएमई व्यापार और निवेश संवर्धन ब्यूरो (एम-टीआईपीबी) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी का उद्देश्य सूचीबद्धता के लाभ के बारे में राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

बीएसई ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत एम-टीआईपीबी जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से एसएमई प्रतिनिधियों को पूंजी जुटाने में सहायता करेगा और अपने एमएसएमई सदस्यों को क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

बीएसई तमिलनाडु में छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) को सूचीबद्धता (लिस्टिंग) संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्षमता निर्माण और अन्य मदद देगी।

इसके अलावा, बीएसई पूरे तमिलनाडु में एसएमई के बीच सूचीबद्धता के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बौद्धिक और जनशक्ति सहायता भी प्रदान करेगा।

एम-टीआईपीबी के महाप्रबंधक शक्तिवेल एस ने कहा कि बीएसई ने भारतीय पूंजी बाजार के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है। तमिलनाडु एसएमई को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म में सूचीबद्ध करके आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने का अवसर प्रदान करेगा।

बीएसई देश में पहला स्टॉक एक्सचेंज था, जिसने एमएसई मंच शुरु किया। एसएमई प्लेटफॉर्म ने मार्च 2012 में अपना काम शुरू किया। तब से, 363 से अधिक कंपनियों ने बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया है और 4,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान