एजेंसी न्यूज

ब्रूस ने कहा, फुटबाॉल से अधिक खतरनाक है सुपर मार्केट या पेट्रोल पंप पर जाना

ब्रिटेन की सरकार ने इस हफ्ते फुटबॉल का आयोजन एक जून से खाली स्टेडियमों में कराने की स्वीकृति दी है।

ब्रूस ने कहा, फुटबाॉल से अधिक खतरनाक है सुपर मार्केट या पेट्रोल पंप पर जाना

ब्रूस ने हालांकि चेताया कि अगर उनकी टीम को मैच दोबारा शुरू करने से पहले तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिलता है तो चोटों से उनकी टीम ‘ताश के पत्तों’ की तरह बिखर सकती है।

ब्रिटेन की सरकार ने इस हफ्ते फुटबॉल का आयोजन एक जून से खाली स्टेडियमों में कराने की स्वीकृति दी है।

न्यूकासल ने अपना पिछला मैच सात मार्च को खेला था और ब्रूस का मानना है कि उनके खिलाड़ी जून के अंत तक वापसी के लिए फिट नहीं होंगे।

ब्रूस ने संडे टेलीग्राफ से कहा, ‘‘आपको याद रखना होगा कि वे आठ महीने से ब्रेक पर हैं और संभवत: कुछ खिलाड़ियों के लिए यह अब तक उनके करियर का सबसे लंबा ब्रेक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम सत्र पूर्व ट्रेनिंग करते हैं तो हमें छह हफ्ते चाहिए और पहले लीग मैच के लिए तैयार होने से पहले संभवत: छह मैत्री मैच।’’

ब्रूस ने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों को लय में लाने के लिए हमें पर्याप्त तैयारी का मौका चाहिए या फिर वे ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे।’’

जर्मनी की बुंदेसलीगा शनिवार को वापसी करने वाली यूरोप की शीर्ष पांच लीग में पहली लीग रही। लीग ने वापसी करते हुए कड़े कदम उठाए हैं जिसमें नियमित परीक्षण, सेनेटाइज गेंदें और स्थानापन्न खिलाड़ियों का मास्क पहनना शामिल है।

प्रीमियर लीग के क्लबों को सामाजिक दूरी के नियमों के साथ मंगलवार को ट्रेनिंग के लिए वापसी करने की उम्मीद है। इससे पहले सोमवार को बैठक में सुरक्षा नियमों को स्वीकृति दी जाएगी।

ब्रूस ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर जो कदम उठाए जा रहे हैं उन्हें देखते हुए आपके सुपर मार्केट में जाने या अपनी कार में पेट्रोल भराने के लिए जाने में फुटबॉल की वापसी से अधिक जोखिम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).